Last modified on 2 अक्टूबर 2015, at 21:12

घंटा बोला / पद्मा चौगांवकर

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:12, 2 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पद्मा चौगांवकर |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

टन-टन-टन-टन
घंटा बोला,
हो गई छुट्टी
कहकर डोला!

झट कंधों पर,
लटके बस्ते,
बच्चे भागे,
घर के रस्ते!

अब घंटा
मन में पछताया,
नाहक अपना
गाल बजाया।

नहीं करूँगा-
छुट्टी कल से,
क्यूँ यूँ सूने
रहें मदरसे!