Last modified on 3 अक्टूबर 2015, at 18:21

चिड़िया रानी / प्रकाश मनु

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:21, 3 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चिड़िया रानी शॉपिंग करने
जाने लगीं बजार,
लिस्ट संभाली, पर्स उठाया
हो करके तैयार।
छोटे से उनके बटुए में
पैसे थे कुल तीन
चीनी, चावल, घी लाना था
औ’ मुन्ने को बीन।
हुईं बहुत हैरान पूछकर
सब चीजों के दाम,
इतनी महँगाई आ पहुँची
बोलीं-हाय राम!
बिना रुपए के यहाँ न कोई
सुनता मेरी बात,
महँगाई को खूब कोस कर
लौटीं खाली हाथ!