Last modified on 4 अक्टूबर 2015, at 06:59

राकेट उड़ा / जयप्रकाश भारती

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:59, 4 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जयप्रकाश भारती |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

राकेट उड़ा हवा में एक,
लाखों लोग रहे थे देख।

पहले खूब लगे चक्कर,
हुआ अचानक छू-मंतर।

जा पहुँचा चंदा के पास,
जहाँ न पानी, जहाँ न घास।

उलटे पाँव लौट आया,
साथ धूल-मिट्टी लाया!