Last modified on 4 अक्टूबर 2015, at 22:13

जीवन की सारी गाथा / पृथ्वी पाल रैणा

द्विजेन्द्र ‘द्विज’ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:13, 4 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पृथ्वी पाल रैणा }} {{KKCatKavita}} <poem> एक ही...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक ही पन्ने में आ जाती,
इस जीवन की सारी गाथा ।
तुमनें इतने ग्रंथ लिखे और,
जाने उनमें क्या लिख डाला ।
ढोंग रचा खोने पाने का,
लोभ मोह से जांचा परखा ।
भय से रिक्त नहीं हो पाये,
सुख चाहा पर दु:ख को पाला ।