Last modified on 4 अक्टूबर 2015, at 22:29

अंतर / पृथ्वी पाल रैणा

द्विजेन्द्र ‘द्विज’ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:29, 4 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पृथ्वी पाल रैणा }} {{KKCatKavita}} <poem> अंतर क्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अंतर क्या है
ग़ैरों में और अपनों में,
खु़दगर्जों की दुनिया में
किससे पूछूँ?
किस से कहूँ,
" आओ मेरी आँखों में देखो
तुमको इनमें अपना ही
प्रतिबिम्ब दिखेगा।"
पर डरे हुए, सहमे लोगों से
क्या कहना-
नजऱ टिका कर देखे
इतना होश किसे है।