Last modified on 5 अक्टूबर 2015, at 11:29

दावत / रमा तिवारी

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:29, 5 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमा तिवारी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चिड़िया चावल लेकर आई,
बिल्ली लाई दूध-मलाई।
चीनी लाए चूहे राजा,
और गिलहरी मेवे ताजा।
तोता लेकर आा दोने,
खीर पकाई खरगोशों ने।
सारे बैठे भूल अदावत,
मिल-जुल खाई सबने दावत।
कोयल ने छेड़ी कव्वाली,
बंदर लगा बजाने ताली।
और मोर ने नाच दिखाया,
भालू जी ने ढोल बजाया।