Last modified on 6 अक्टूबर 2015, at 22:24

शरमाता चाँद / शंभुनाथ तिवारी

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:24, 6 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शंभुनाथ तिवारी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कई दिनों में आता चाँद,
आते ही शरमाता चाँद।

बाँसों के झुरमुट में लुक-छिप,
मंद-मंद मुसकाता चाँद।

पिछवाड़े खिड़की से छिपकर,
आँगन में घुस आता चाँद।

घर-आँगन या दूर देश हो,
नजर एक ही आता चाँद।

गली-गली में रात-रात भर,
फेरी घूम लगाता चाँद।

सफर रात का करने वालों,
का साथी बन जाता चाँद।

वादा कर वापस आने का,
अपना वचन निभाता चाँद।