Last modified on 15 अक्टूबर 2015, at 10:53

दाखिल / किरण अग्रवाल

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:53, 15 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=किरण अग्रवाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वे मनुवादी दरवाजे़ से भीतर दाखिल हुए
और लाइन में सबसे आगे खड़े हो गए
एक लम्बी दुनिया उनके पीछे थी
थकी-हारी और टूटी
पर विश्वास से आगे सरकती हुई

वे इस दुनिया का हिस्सा होते हुए भी इस दुनिया से ऊपर थे
वे आम कायदे कानून से ऊपर थे

उन्होंने एक गुप्त कमरे में जाकर गुप्त मंत्रणा की
उन्होंने एक गूंगी-कमसिन बच्ची पर
अपना पौरुष सिद्ध किया
उन्होंने भगवान को अपनी पूजा अर्पित की
और बाहर खड़ी वातानुकूलित कार में बैठ
उड़न-छू हो गए!

एक लम्बी दुनिया पसीने में डूबी
सरकती रही उनके पीछे-पीछे...