Last modified on 19 दिसम्बर 2015, at 18:51

एक सवाल / राग तेलंग

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:51, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>तितली...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तितली को देखो !
तितली तितली है
मछली मछली है
चिड़िया चिड़िया है
हिरण हिरण है
मोर मोर
यहां तक कि
जो बंदर रह गया
बंदर ही है
मगर आदमी
क्यों अब तक
आदमी नहीं है ?