Last modified on 19 दिसम्बर 2015, at 19:19

कलाकार / राग तेलंग

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:19, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>कलाका...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कलाकार
मन का राजा होता है

वह जब चाहे
राजा की तरह सोच सकता है

राजा के यह बस में नहीं
सोच सके
एक कलाकार की तरह

कभी-कभी तो कलाकार
भगवान का भेष धर लेता है

भला और किसके बस में है
ऐसी कलाकारी !