Last modified on 19 दिसम्बर 2015, at 20:02

निशान / राग तेलंग

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:02, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>सच है...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सच है
चीजें जब तक संभाले रक्खो
संभली रहती हैं
छोड़ दो तो छूट जाती हैं

फर्श पर टूटा हुआ चाय का कप
कह गया
जैसे यह
हाथ से गिरते-गिरते

हाथ की ऊंगलियों के बीच
अब बस
एक अहसास का निशान रह गया है ।