Last modified on 19 दिसम्बर 2015, at 20:02

जन्मदिन / राग तेलंग

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:02, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>अभी अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अभी अभी एक पत्ता
विलग हुआ है शाख से
यह समय में से
एक समय का झर जाना है

अभी अभी
एक पत्ता जहां से विलग हुआ है
ठीक वहीं
एक कोंपल फूटती दिखाई दे रही है

हरे रंग की रंगत लिए
जन्म के
मौसम के आगमन की यह सूचना
एक मधुर राग में है
  
देखो !
दश॔क की आंखों में
एक उम्मीद की चमक जागी है

पार्श्व में घटता हुआ
यह सब ही जीवनक्रम है ।