Last modified on 19 दिसम्बर 2015, at 20:31

मठाधीश / राग तेलंग

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:31, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>ये लो...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये लोग सब जानते हैं
ये लोग कुछ नहीं जानते

ये लोग जानते हुए भी कुछ नहीं जानते
ये लोग कभी कुछ जानते हैं, कभी कुछ नहीं जानते

ये लोग जो हम जानते हैं जानते हैं
ये लोग वह सब जानते हैं जो हम नहीं जानते

ये लोग बड़े चालाक हैं, ये लोग समझदार दीखते हैं
ये लोग बड़े धूर्त हैं, ये लोग विद्वान दीखते हैं
ये लोग दिखने में, न दिखने में माहिर हैं

ये लोग दृष्टव्य हैं
ये लोग अदृश्य हैं ।