Last modified on 25 दिसम्बर 2015, at 01:20

दुनियादारी रख / कमलेश द्विवेदी

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:20, 25 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रख दुश्मन से यारी रख.
फिर भी कुछ तैयारी रख.

दिल में नरमी रख लेकिन,
तेवर में खुद्दारी रख.

बाहर राख लपेटे रह,
भीतर इक चिन्गारी रख.

हार-जीत की फिक्र न कर,
अपनी लड़ाई जारी रख.

चुप रहना है चुप रह जा,
बात अगर रख भारी रख.

जब तक है इस दुनिया में,
कुछ तो दुनियादारी रख.