Last modified on 2 जनवरी 2016, at 18:57

दीपक–तीन / प्रदीप मिश्र

Pradeepmishra (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:57, 2 जनवरी 2016 का अवतरण (' {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रदीप मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ''...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दीपक-तीन

उसने अपनी स्लेट पर लिखा - अ
लपलपायी दीपक की लौ
उसने अपनी स्लेट पर लिखा - ज्ञ
और दीपक इतमीनान से बुझ गया
क्योंकि उसकी आग
बच्चे के दिल में पहुँच गयी थी
अब बच्चा देख सकता था
अँधेरे में भी सबकुछ साफ़-साफ़ ।