Last modified on 22 फ़रवरी 2008, at 23:53

माँ कहती है / राजेश जोशी

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:53, 22 फ़रवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेश जोशी }} हम हर रात <br> पैर धोकर सोते है<br> करवट होकर।<br>...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हम हर रात
पैर धोकर सोते है
करवट होकर।
छाती पर हाथ बाँधकर
चित्त
हम कभी नहीं सोते।

सोने से पहले
माँ
टुइयाँ के तकिये के नीचे
सरौता रख देती है
बिला नागा
माँ कहती है
डरावने सपने इससे
डर जाते है।

दिन भर
फिरकनी सी खटती
माँ
हमारे सपनों के लिए
कितनी चिन्तित है!