Last modified on 3 मार्च 2008, at 19:50

डैने / जयप्रकाश मानस

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:50, 3 मार्च 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जयप्रकाश मानस |संग्रह=होना ही चाहिए आंगन / जयप्रकाश मा...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आँधी-तूफ़ान उठा दूर कहीं

घिरी दिशाएँ

उखड़ने-उजड़ने के बावजूद

रह गया सिहरता एक पेड़


कुछ कहने को

कहने को बची रह गयी जो भयभीत चिडि़या

बचा भी क्या है उसके पास

प्रभाती कहने के सिवाय


गा चिड़िया

सबेरा जगा चिड़िया

सूरज उगा चिड़िया


चिड़िया

ओ चिड़िया

डैने फैला ओ चिड़िया