Last modified on 19 सितम्बर 2016, at 03:10

महाकाव्य ज़िन्दगी हमारी / रमेश रंजक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:10, 19 सितम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=धरती का आयतन / रम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जहाँ-जहाँ असहाय हुए हम
भेड़ हुए हैं, गाय हुए हम।

लोभ-लाभ ने कतरन कर दी
चूहों ने सब जिल्द कुतर दी
महाकाव्य जिन्दगी हमारी
खलनायक ने दुख से भर दी

गति पर अर्द्ध विराम लगाया
बरबस एक सराय हुए हम।

सड़क बना डाली पगडण्डी
और सामने किए शिखण्डी
शकुनी दाँव चलाया ऐसा
हर कमज़ोर, भुनाई हुण्डी

क्रूर कसाईपन से बचकर
छोटे से अध्याय हुए हम।