Last modified on 1 जनवरी 2017, at 17:35

कोशिश / डी. एम. मिश्र

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:35, 1 जनवरी 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कोशिश
बहुत दूर तक
ले जाती है
रास्ते को

सड़क पर
पाँव नहीं
इरादें चलते हैं
जैसे ऊँचाई पर
पंख नहीं
हौसले उड़ते हैं