Last modified on 29 जनवरी 2017, at 01:27

वह / शील

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:27, 29 जनवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शील |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> वह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वह उलहाने नहीं देती
कहती है साफ़-साफ़
देती है सूझ-बूझ
जिसमें नहीं मीन-काफ़।

दुनिया बदलने का
दम, मंसूबे,
रात में बँधाती,
दिन में सँवारती।

वह कवि की
अन्तर्मुखी-अपराजित
वाणी है — वह !

25 दिसम्बर 1987