Last modified on 1 फ़रवरी 2017, at 18:35

न्यायपालिका / रंजीत वर्मा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:35, 1 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजीत वर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

न्यायपालिका के मुखिया की पलकें भीग गईं
उसने रूमाल निकाला और
करीने से दोनों आँखें पोंछी
भर्राई आवाज़ में
एकिकनियम का गणित समझाया
लम्बित मामलों की संख्या
जजों की संख्या का अनुपात बताया
फिर फ़ैसले में लगने वाले
दिन महीने साल का हिसाब दिया
और थककर बैठ गया

वहाँ वह भी था
जो न्यायपालिका को
घुटनों के बल देखना चाहता था
उसने कहा
जब जागो तब सवेरा
दरअसल वह कहना चाहता था
अब आया ऊँट पहाड़ के नीचे।