Last modified on 19 मई 2008, at 19:46

कुंभ-1 / विजय कुमार

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:46, 19 मई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय कुमार |संग्रह=चाहे जिस शक्ल से / विजय कुमार }} जल अम...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जल अमृत है

कर्मों के फल से छुटकारा मिलता है जल में

जल कीच है

कर्मों के फल पोटली से निकल

गिरते हैं कीच में

जल में डुबकी लगाता

भरभराता

चीख़ता-चिल्लाता

आनन्द के अतिरेक में चिंघाड़ता

मदमस्त वनमानुस

ढलती दोपहर की धूप में

गेरुआ अंगोछा कांधे पर डाले

वह रंगा सियार

ढूंढता है, बाहर जाने का रास्ता किधर है ?