Last modified on 30 मार्च 2017, at 16:44

यह कैसा संयोग सुनयने / चेतन दुबे 'अनिल'

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:44, 30 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चेतन दुबे 'अनिल' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह कैसा संयोग सुनयने!
लगा प्रणय का रोग सुनयने!

मुझे प्रेम का पाठ पढ़ाकर
तुमने साधा जोग सुनयने!

बिना बात ही तुमने मुझ पर
लगा दिया अभियोग सुनयने!

तुम्हें मिला संयोग, शान्त रस
मुझको सिर्फ वियोग सुनयने!

मैं तो रमता राम, करो तुम
निज यौवन का भोग सुनयने!