Last modified on 30 मार्च 2017, at 16:50

भावना को नमन कीजिए / चेतन दुबे 'अनिल'

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:50, 30 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चेतन दुबे 'अनिल' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भावना को नमन कीजिए
पीर का आचमन कीजिए

प्रेम की वेदिका में प्रिये!
आँसुओं का हवन कीजिए

अपने मन से शुभे! आज तुम
वासना का हनन कीजिए

किस तरफ पग बढ़ाकर चलीं
प्रेम - पथ पर गमन कीजिए

आँसुओं में नहाए सपन
प्राण! उनका शमन कीजिए

सब लुटाकर मिला दर्द ये
दर्द का मत दमन कीजिए

जो ये पतझार है ज़िन्दगी
प्राण! उसको चमन कीजिए