Last modified on 3 जून 2008, at 01:30

दोस्त की वापसी / वीरा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:30, 3 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वीरा |संग्रह=उतना ही हरा भरा / वीरा }} किसी पहाड़ी फुनगी ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

किसी पहाड़ी फुनगी पर

एक कोया बर्फ़

गिरी हौले से


देवदारु के वृक्षों पर

अंगार-सी धूप

बैठ गई


कहीं दोस्त

आया

...वापस