Last modified on 4 जून 2008, at 23:33

कहानियाँ और सपने / वीरा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:33, 4 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वीरा |संग्रह=उतना ही हरा भरा / वीरा }} रात सोते समय दादी ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रात

सोते समय

दादी से ढेरों कहानियाँ

सुनी बच्चे ने


सुबह

जागने के बाद

सपनों की लम्बी दास्तानें

सुनाई बच्चे ने

दादी को