Last modified on 9 सितम्बर 2017, at 12:24

साँझ की देहरी पे जलाया दिया / कल्पना 'मनोरमा'

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:24, 9 सितम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कल्पना 'मनोरमा' |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँझ की देहरी पे जलाया दिया।
क्या हुआ,आँधियों को न भाया दिया।

था अँधेरा बहुत नेह घटता गया
बेबसी पर बहुत कसमसाया दिया।

दर्द में हम पिरोते रहे जिन्दगी ‘
देखकर ये शगल मुस्कुराया दिया।

आइना जब छिपाने लगा झूठ को ,
भर गया क्रोध से,तमतमाया दिया।

ख़्वाब थे अनगिनत टूटने के लिए,
मूंद कर आँख कुछ बुदबुदाया दिया।

फैलते हाथ जब रोशिनी के लिए,
लाज से भींगकर फड़फड़ाया दिया।

कैद से रोशनी को छुड़ाने की जिद,
‘कल्प’ की बात सुन जगमगाया दिया।