Last modified on 16 अक्टूबर 2017, at 17:46

अप्रैल में छंद / नील्स फर्लिन

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:46, 16 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नील्स फर्लिन |संग्रह= }} <Poem> प्रेम क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्रेम के स्वर्ग की राह
पुरानी है लेकिन सदा नयी है:
दो हाथ मिल सकते हैं - आंशिक रूप से
एक छतरी के नीचे.
दो हाथ मिल सकते हैं ख़ुशी में,
दो हाथ मिल सकते हैं गम में.
और दो हाथ मिल सकते हैं लाभ के लिए
वैश्विक बाज़ार के चौराहे पर.

(मूल स्वीडिश से अनुवाद : अनुपमा पाठक)