Last modified on 21 अक्टूबर 2017, at 00:11

कवि / जया पाठक श्रीनिवासन

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:11, 21 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जया पाठक श्रीनिवासन |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लो,
लिखी मैंने धूप
लिखी छाँव
लिखा चाँद पर बसा गाँव
सूरज पर पथराव
या रात के सहमे पाँव
लिखी सभ्यता की लहर
धर्मों का कहर
बहता हुआ खून
बेवजह जूनून
सब धोकर बहती नदी
कराहती एक सदी
तरेरती निगाहें
उठती उंगलियाँ
बेबाक प्रश्न
कल आज कल
भीतर बाहर
सच्चा झूठा
सब
उलीच कर लिख डाला
मैंने
अब सोचता हूँ
कविता
तुम्हें लिख पाऊंगा मैं
शायद!