Last modified on 22 अक्टूबर 2017, at 19:46

संगाहन / रामनरेश पाठक

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:46, 22 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह=मै...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक कमरे में
एक सुबह, एक दोपहर और एक साँझ सोयी है

सुबह की पलकों पर है भविष्य
दोपहर की देह पर वर्तमान
और साँझ के समवेत पर अतीत

काल के सात सुर जागते हैं-
इतिहास रचना करता है
दिक् है विक्षुब्ध

मैं मन्त्रों की आत्मा में
अस्तित्व की सार्थकता खोजने को
धीरे-धीरे उतर रहा हूँ