Last modified on 23 अक्टूबर 2017, at 14:46

क्षणभंगुर / सुरेश चंद्रा

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:46, 23 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश चंद्रा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

परितृप्ति से कई-कई प्रकाश वर्ष सुदूर
जीये-जिलाने के अकारण ही कई-कई कारण लिए
जीवन जैसे एक अघोरपंथ है
अनुकृतियों के अपदस्थ श्मशान में
दावानल मे दहकते दर्प के समीप
मस्तक पर भ्रम-भस्म लगाए
सत्य को परिवर्तित करने की चुनौती
सत्य जो सुरसा सा मुँह बाये, एक न एक दिन समक्ष अड़ जाता है
अघोरी का सामर्थ्य केवल प्राणों के खेल तक सीमित है
या कि प्राण हर लिए जाएँ
कि दी जाये स्वयं के प्राणों की आहुति
जीये-जिलाने के अकारण ही कई-कई कारण लिए
जीवन जैसे एक अघोरपंथ है
परंतु इक आयुष्य में निर्धारित, क्षणभंगुर.