Last modified on 9 नवम्बर 2017, at 14:30

फिसलन / राजीव रंजन

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:30, 9 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजीव रंजन |अनुवादक= |संग्रह=पिघल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पैसों की चिकनी फिसलन भरी राहों पर
अच्छे-अच्छों को फिसलते देखा है।
अंगद से पाँव के दंभ को भी यहीं
मिट्टी सा बिखरते देखा है।
अचल पर्वत को भी इन्हीं
राहों पर हमने सरकते देखा है।