Last modified on 9 नवम्बर 2017, at 14:38

आत्म विश्वास / राजीव रंजन

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:38, 9 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजीव रंजन |अनुवादक= |संग्रह=पिघल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जाम में फँसे सड़क के एक मोड़ पर
एक औरत जो स्कूटी से आ
मेरे बराबर खड़ी हुई।
पहली बार साड़ी से बाहर
निकल आत्मविश्वास से
लबरेज एक पाँव को
इतनी मजबूती से धरती
पर जमते देखा था।
मैंने अपनी बाईक पीछे
करते हुए स्त्री के सम्मान
में उसे आगे निकलने का
इशारा किया, इस सम्मान
के पीछे हीनता के जो
भाव छिपे थे, शायद
उसे उसकी तीक्ष्ण नजरों
ने परख लिया था।
उसने तुरंत अपनी स्कूटी
पीछे कर मुझे आगे
निकलने का इशारा किया,
पुरूश के प्रति उसके
इस सम्मान में बहुत
स्पश्ट एवं खुले तौर
से उसके चेहरे एवं
उसकी आँखों से आत्मविश्वास
और गर्व झलक रहा था।