Last modified on 24 नवम्बर 2017, at 23:54

मुट्ठी-भर गिरवी दिन / जयप्रकाश त्रिपाठी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:54, 24 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जयप्रकाश त्रिपाठी |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ताल पर अन्धेरा छा गया आरपार।
उजियारे सपने हो रहे तार-तार।

सुबह की हथेली पर शाम के चकत्ते,
थाल-थाल ऐंठ गए तुलसी के पत्ते,
मुट्ठीभर गिरवी दिन पड़ गए उधार।

उग आए आँख-आँख छुरी और काँटे,
जीवन में कौन और अपना दुख बाँटे,
पत्थर-पत्थर उँगली उठे बार-बार।

देखकर उड़ानों से लगता है ज़िन्दा,
रिश्तों की सरहद पर अजनबी परिन्दा,
हवा, धूप, पानी से बातें दो-चार।