Last modified on 30 जनवरी 2018, at 19:32

कविता / आरती तिवारी

Sirjanbindu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:32, 30 जनवरी 2018 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कविता,झाँकती है
यादों के झरोखे से
शब्द बुहारते हैं
अन्तराल की धूल
अर्थ ठकठकाते हैं विस्मृति के किवाड़
और एक परी करती है अठखेलियाँ
मेरे मन के आँगन में
तुम चुपके से जाने कब
पढ़ लेते हो मेरी कविता
और मैं फिर से जी उठती हूँ