Last modified on 11 फ़रवरी 2018, at 15:32

अमृत निर्झरिणी / ज्योत्स्ना शर्मा

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:32, 11 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= ज्योत्स्ना शर्मा |संग्रह= }} Category:...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


नए वर्ष में
शिवसंकल्पमयी
तेजस्विनी- सी
दमको तो दामिनी !
ममतामयी
स्नेह- सिक्त धरणी
अनुरागिनी
प्रेममयी शुचिता
सदा अभया
भव- सिन्धु-तरणी
सन्नारी अहो !
निरंजना हो
अमृत निर्झरिणी
नहीं विकल्प
पूर्ण निष्ठा संकल्प
शुभ्र ज्योति -अरणी !!