Last modified on 15 फ़रवरी 2018, at 16:46

सम्बन्ध / मोहन सगोरिया

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:46, 15 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मोहन सगोरिया |अनुवादक= |संग्रह=दि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बिजली और बादल से
नींद का अवश्य कोई सम्बन्ध है
कि इधर वे चमके-कड़के
उधर वह उठ बैठा तड़के

बरसात और बदली का सम्बन्ध भी
ज़रूर होगा अन्धकार से

ठीक इसके उलट
अभी-अभी उठकर
चल देने वाले का सम्बन्ध
जैसे अन्धी कोठरी से छनकर
आ रही किरण से है।