Last modified on 15 फ़रवरी 2018, at 16:53

बात ज़रूरी / मोहन सगोरिया

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:53, 15 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मोहन सगोरिया |अनुवादक= |संग्रह=दि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुबह कितने बजे उठना है
यह तय करने से पहले
इस पर गौर करना होगा
कि रात कितने बजे सोना है

शयन के मूल्य से तय करो
जगने के समय की क़ीमत

जाग का वक़्त जानने के लिए
गहरी नींद की बात ज़रूरी है।