Last modified on 15 फ़रवरी 2018, at 17:00

मैं पृथ्वी को / मोहन सगोरिया

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:00, 15 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मोहन सगोरिया |अनुवादक= |संग्रह=दि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

देह एक पृथ्वी है
और रात-दिन घटक
जब दिन्होता है
तब रात नहीं

यह आधे भाग पर ही
सम्भव है एक समय में

मैं पृथ्वी को
देह बनाने की कोशिश में
पहले नींद और जगराते को
रात और दिन बना रहा हूँ।