Last modified on 26 फ़रवरी 2018, at 23:29

लड़कियाँ / प्रज्ञा रावत

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:29, 26 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रज्ञा रावत |अनुवादक=जो नदी होती...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक रात घर वापस
नहीं लौटेंगी सिर्फ़ लड़कियाँ
शाम की रंगीनियों में
खोई हुई
रात के नशे में झूमती
सड़कों पर होंगी सिर्फ़ लड़कियाँ

एक रात सूरज उगता देखेंगी
सिर्फ़ लड़कियाँ
एक रात पूरा मन धो लेंगी
सिर्फ़ लड़कियाँ
एक रात सचमुच सब कुछ
भूल जाएँगी सिर्फ़ लड़कियाँ
एक रात सचमुच बेख़ौफ़
हो जाएँगी सिर्फ़ लड़कियाँ।