Last modified on 6 मार्च 2018, at 14:59

राखी / अदनान कफ़ील दरवेश

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:59, 6 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अदनान कफ़ील दरवेश |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बहनें
नहीं आईं
इस बार भी

आतीं भी
तो किस रास्ते
जबकि रास्ते भूल चुके थे मंज़िल

भाइयों की कलाइयाँ सूनी थीं
राखियाँ
राख में धँस गयी थीं

बहनें
राख
बन चुकी थीं...

(रचनाकाल: 2016)