Last modified on 22 मार्च 2018, at 18:38

तरक्की / विशाखा विधु

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:38, 22 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विशाखा विधु }} {{KKCatKavita}} <poem> लगता है खूब...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लगता है खूब तरक्की पर हैं जनाब...
नई गाड़ी,नया घर
कई-कई नौकर -चाकर !!
मैडम जी भी
नई सी हो गयी हैं
ब्यूटी-पार्लर जाकर
पुराने सामान फेंक रही हैं
नये-नये मंगवाकर !
बस पुराने तो
बाबु जी और अम्मा बचे हैं
क्या रख पायेगा संगवाकर !