Last modified on 30 मार्च 2018, at 16:05

वजह बिन फ़ासला रखते नहीं हैं / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:05, 30 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=प्य...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वजह बिन फ़ासला रखते नहीं हैं
किसी से दुश्मनी करते नहीं हैं

भरेंगे जल्द ही सब घाव तन के
जखम अब ये बहुत गहरे नहीं हैं

समझ लेता सभी का दर्द है दिल
ये आँसू यूँ ही तो बहते नहीं हैं

सहेजी अश्क़ की दौलत जिगर में
जवाहर ये अभी बिखरे नहीं हैं

दुआ में माँगते खुशियाँ जहाँ की
किसी से हम कभी जलते नहीं हैं

हैं हँसते लोग अक्सर दूसरों पे
मगर खुद पे कभी हँसते नहीं हैं

जमाना साथ आये या न आये
मगर हम राह से भटके नहीं हैं