Last modified on 29 अप्रैल 2018, at 09:37

चिड़िया / कल्पना सिंह-चिटनिस

Sirjanbindu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:37, 29 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कल्पना सिंह-चिटनिस |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


चिड़िया अपने पंखों पर
उतार लाती है धूप
हर सुबह।

चोंच भर दाने के लोभ में
नहीं आती चिड़िया

चिड़िया आती हैं,
घर की छत पर ठहरे
पानी में नहाती है,

और छोड़ जाती है
ढेर सारा सुख।

चिड़िया जो करती है रोज
कितना मुश्किल है
हमारे लिए।