Last modified on 12 मई 2018, at 22:00

चला आ श्याम महफ़िल में / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:00, 12 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चला आ श्याम महफ़िल में
बसा लें हम तुझे दिल में

पुलिंदा द्वेष का होगा
भरा जनता के क़ातिल में

हमारा मन बसा कान्हा
तेरे इस गाल के तिल में

लिये नवनीत भावों का
चले आये हैं' मंजिल में

भरा जो वैर के विष से
न कुछ पायेगा हासिल में

इशारा हो अगर तेरा
लहर ले जाये' साहिल में

समझ पायें तेरी महिमा
न इतनी बुध्दि जाहिल में