Last modified on 12 मई 2018, at 22:23

यह निर्मम संसार नहीं है हमको भाता / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:23, 12 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह निर्मम संसार नहीं है हम को भाता
उघ सूरज के साथ साँझ को है ढल जाता

सोती सारी रात कमल को ले गोदी में
खिले भोर के साथ शाम को मुरझा जाता

जो मनचीता स्वप्न नयन को लगता प्यारा
अकथनीय हो यत्न तभी सच्चा हो पाता

चटक चाँदनी रात मोह लेती है मन को
तारों की बारात चमकना बहुत सुहाता

धरती पर जब उतर डोलते हैं सब तारे
धर जुगनू का रूप रहे मन नयन लुभाता

बहता सुखद समीर गन्धवह खुशबू ओढ़े
छू लेता मन सुमन स्वयं फिर रहे लजाता

मन से जातीं लिपट न जाने कितनी यादेँ
जब अतीत का पृष्ठ कभी यों ही खुल जाता