Last modified on 5 जून 2018, at 19:20

सूरज निकला... / धनंजय वर्मा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:20, 5 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धनंजय वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=नीम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक क़स्बे की कीचड़ भरी आँख
तराई की झील
झील के परले सिरे पर उझकती
उस आदमी की उठी बाँहों पर
पेशानी के पसीने को
हीरे की कनी बनाता
हर गोशे को रौशन करता
सूरज निकला
चढ़ता चला गया रफ़्ता-रफ़्ता
आसमान पर...

पत्थर पिघल कर आदमी होने लगे... !