Last modified on 6 जुलाई 2018, at 21:47

बुनियाद / जोस इमिलिओ पाचेको / राजेश चन्द्र

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:47, 6 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जोस इमिलिओ पाचेको |अनुवादक= राजे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जब भी ब
साया जाता है कोई शहर
तो सबसे पहले
स्थापित करते हैं वे
सत्ता के मकाम :

राजमहल,
व्यापारिक संस्थान
बाज़ार, गिरजाघर, सैन्यागार
अदालत, जेल और यातनाघर।

इसके बाद ही
बनाते हैं वे
वेश्यालय, क़ब्रिस्तान और बूचड़ख़ाना।

अँग्रेज़ी से अनुवाद : राजेश चन्द्र