Last modified on 23 अगस्त 2018, at 21:57

एक पल दो कदम का साथ ही क्या / शहरयार

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:57, 23 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शहरयार |अनुवादक= |संग्रह=सैरे-जहा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक पल दो कदम का साथ ही क्या
अब खुला, साये की हयात ही क्या

सैंकड़ों ख्वाबों की ज़रब-तक़सीम
इसका हासिल रहेगी रात ही क्या

कुछ तमन्नाएं, चंद पछतावे
हम से लोगों की कायनात ही क्या

पहले करते हैं मदह औरों की
फिर ये कहते हैं तेरी बात ही क्या

देखना आंखों से बहुत कुछ है
हम लिखें दिल की वारदात ही क्या।