Last modified on 1 अक्टूबर 2018, at 09:08

भूल पाते फूल हैं कब खिलखिलाना / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:08, 1 अक्टूबर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=रजन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भूल पाते फूल है कब खिलखिलाना
भूलते कब नैन हैं आँसू बहाना।।

हर भरोसा पार भी जाना जरूरी
नाव है पर भूलती कब डगमगाना।।

कब न जाने जिंदगी की हो विदाई
कौन जाने हो कहाँ अपना ठिकाना।।

मोड़ था वह मार्ग का केवल तुम्हारे
थे समझ बैठे जिसे तुम आशियाना।।

कब मिला करते किनारे हैं नदी के
भँवर में भी हार कर मत बैठ जाना।।

थक चुके हो अब चला जाता नहीं है
किसलिए अब कर रहे हो यह बहाना।।

सिर्फ़ मंजिल पर टिका लो दृष्टि अपनी
 छोड़ दो अब राह में यूँ लड़खड़ाना।।